समाज ने कितनी ही तरक्की क्यों न कर ली हो लेकिन महिलाओं के प्रति उनका नजरिया आजतक नहीं बदला है। महिलाएं क्या पहनें और क्या नहीं, कहां जाएं या कहां नहीं इस पर आज भी एक वर्ग अपनी नजर रखता है। अब इसी से जुड़ी एक वीडियो इंटरनेट पर देखी जा सकती है जिसमें एक महिला एंकर के कपड़ों पर एक व्यक्ति ने ईमल के जरिए भद्दे कमेंट किये है।

ईमल में किया पहनावे पर हमला
दरअसल, नरेल्डा जैकब्स नामक महिला एंकर ऑस्ट्रेलिया में चैनल 10 में काम करती हैं। उनके एक शो में वार्डरोब को लेकर उन्हें एक दर्शक ने मेल किया जिसमें लिखा था ‘ न्यूज पढ़ने के लिए यह अनुचित पहनावा है नाइट क्लब के लिए क्लीवेज होता है’। इस पोस्ट को नरेल्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईमेल के स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किया है।

एंकर ने दिया गजब का जवाब
अपने वीडियो में एंकर ने शख्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘हां, मुझे अभी भी इस तरह के ईमेल प्राप्त होते हैं। हां, मैं ऐसे ही न्यूज रूम में जाती हूं। हां, मैं उस समय ऑन एयर थी। हां, इसका उद्देश्य मुझे लज्जित और अपमानित करना है। नहीं, मैंने जो पहना है वह अनुचित नहीं है लेकिन आपका ईमेल जरूर से अनुचित है।’ नरेल्डा जैकब्स की इस पोस्ट पर लोगों का उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है।
View this post on Instagram
ये पोस्ट @narelda_jacobs अकाउंट ने शेयर किया है।
लोगों ने किया सपोर्ट
नरेल्डा जैकब्स के सपोर्ट में आकर एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग दुखी और छोटे होते हैं और अपना दुखपूर्ण छोटापन चारों ओर फैलाते हैं’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘इतनी सारी चीजों को परफेक्ट होने के बावजूद उस व्यक्ति ने बस ये ही देखा?’ जबकि एक अन्य एंकर ने लिखा, ‘मौसम की रिपोर्ट करते समय न्यूजरूम में मेरी हर चीज पर हमला करते हुए ऐसे कई ईमेल मिले है’।


Download Android App
Download iOS App



