‘ज़ालिमों सुनो, मुझे मौत से डर नहीं’…..असदुद्दीन ओवैसी भाषण के दौरान हुए भावुक

Summary :

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अकसर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते है। तो वहीं, कई अहम मसलों पर केंद्र और राज्य सरकारों को घेरते हुए उन्हें तीखा आईना दिखाते है।

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अकसर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते है। तो वहीं, कई अहम मसलों पर केंद्र और राज्य सरकारों को घेरते हुए उन्हें तीखा आईना दिखाते है। ऐसे में ओवैसी हैदराबाद में जुमे की नमाज के बाद भावुक हो गए और भाषण के दौरान रो पड़े। ओवैसी ने इस दौरान कहा कि खरगोन में मुसलमानों के घरों को तोड़ दिया गया। ये बात भी सच है कि जहांगीरपुरी में मुसलमानों पर अत्याचार हुआ, उनकी दुकानें तोड़ी गईं।  

ओवैसी बोले- मैं कह रहा हूं कि हिम्मत मत खोना 
ओवैसी ने इस दौरान कहा कि मैं कह रहा हूं कि हिम्मत मत खोना। ज़ालिमों सुनो, मुझे मौत से डर नहीं है। हम तुम्हारे जुल्म से डरने वाले नहीं हैं। हम मौत से डरने वाले नहीं हैं। हम तुम्हारी हुकुमत से डरने वाले नहीं हैं। हम सबर से काम लेंगे, लेकिन मैदान नहीं छोड़ेंगे।  
इस मुद्दे पर भी बरसे थे ओवैसी  
आपको बता दें असदुद्दीन ओवैसी ने जहांगीपुरी अतिक्रमण को पुरजोर मजम्मत की थी। उन्होंने वहां पहुंच कर इलाके का जायज़ा भी लिया था। ओवैसी ने अपने इस दौरे के दौरान कहा था कि अगर अन ऑथराइज कॉलोनी जब रेगुलराइज कर दिया तो इन लोगों को भी कीजिए। ये कौनसी बात है कि निकाल के फेक दो इन लोगों को। 

इससे पहले ओवैसी ने जहांगीपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस को जमकर फटकारा था। ओवैसी ने कहा था कि पुलिस ने अनुमति नहीं दी तो शोभा यात्रा कैसे हुई? लोगों के पास हथियार कैसे थे? अगर उन्होंने (पुलिस) उन्हें रोक दिया होता और हथियार जब्त कर लिए होते, तो हमें यह दिन देखने की जरूरत नहीं होती। फिलाहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।   

Desk Team