देश में फिर कोरोना महामारी के आकड़ें में तेजी से वृद्धि होती जा रही हैं। जिसकों लेकर भारत सरकार काफी चिंतित हैं। इसलिए सरकार वैक्सीनेशन पर ज्यादा जौर दे रही हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि बच्चों के वैक्सीनेशन से जुड़ी अहम खबर सामने आई है जिसमें 12-17 साल के आयुवर्ग के लिए सीरम इंस्टीटयूट के द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन कोवैक्स को हरी झंडी दे दी हैं। इस बात की जानकारी एनटीएजीआई के द्वारा दी गई हैं।
जानें NTAGI की बैठक में क्या हुआ?

एनटीएजीआई के कोविड-19 कार्यकारी समूह की एक बैठक एक अप्रैल को हुई थी, जिस दौरान कोवोवैक्स के आंकड़े की समीक्षा की गई थी, जिसके बाद यह सिफारिश की गई थी कि टीके को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है ताकि 12 साल की उम्र और उससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा सके. सिंह ने कहा था कि पुणे स्थित कंपनी एसएसआई 900 रुपये और जीएसटी के हिसाब से निजी अस्पतालों को कोवोवैक्स टीके की खुराक प्रदान करना चाहती है और केंद्र को भी टीकों की आपूर्ति करने के लिए निर्देशों का इंतजार कर रही है।
DCGI दे सकता है अपातकालीन मंजूरी
बच्चों की वैक्सीन की मंजूरी को लेकर एनटीएजीआई अब यह प्रस्ताव भारत सरकार के पास जाएगा फिर इसके बाद ड्रग रेगुलेटर DCGI वैक्सीन को आपताकालीन मंजूरी मिल सकती हैं।हालांकि कुछ महीनों कुछ समय पहले ही 12-14 साल के बच्चों की अहम टीकाकरण शुरू हो गया था जो कि भारत सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।


Download Android App
Download iOS App



