कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की और इसे गैरकानूनी बताया। मेवाणी को असम पुलिस ने बुधवार को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें असम ले गई। एक बयान में के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि असम पुलिस द्वारा आधी रात को जिग्नेश मेवाणी की गैरकानूनी और असंवैधानिक गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का नया सबूत है।

राहुल ने ट्वीट कर कही यह बात
राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘मोदी जी, आप असहमति की स्थिति में सत्ता का दुरुपयोग करके राज्य मशीनरी को कुचलने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन सच को बांध नही सकते हो।’’

BJP की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी
सुरजेवाला ने इसे तानाशाही रवैया बताया और कहा कि मोदी सरकार को समझ लेना चाहिए कि उसकी मनमानी चलने नही दी जाएगी और कांग्रेस पूरी तरह से मेवानी के साथ खड़ होकर इस लड़ई को लडेगी। उन्होंने असम पुलिस की कार्रवाई को असंवैधानिक, गैरकानूनी तथा दुर्भाज्ञपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के इस रवैये से डरने वाले नहीं है।
जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हमलावर
उन्होंने कहा, किसी जनप्रतिनिधि की इस तरह की गिरफ्तारी ये बताती है कि भाजपा को आलोचनाओं से कितना डर लगता है। ये हमारे लोकतंत्र की नींव पर भी हमला करती है। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट किया, वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक हमारे साथ प्राथमिकी की प्रति साझा नहीं की है। हमें उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों के बारे में बताया गया है। आज रात उन्हें असल ले जाए जाने की संभावना है।

असम पुलिस ने कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को किया गिरफ्तार
बता दें कि गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिग्नेश को पालनपुर से गिरफ्तार कर असम पुलिस अहमदाबाद रवाना हो गई है। मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने जानकारी दी कि “कांग्रेस वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से कल रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक हमारे साथ प्राथमिकी की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया, हमें उसके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।”


Download Android App
Download iOS App



