चतरा, (वार्ता): झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुरैनिया तालाब के निकट से पुलिस ने आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) के तीन उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्ञान रंजन ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि जेपीसी के उग्रवादी शहर में किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक नाबालिग है। श्री रंजन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान भोला वर्मा और राहुल कुमार के रूप में की गई है। इनके पास से दो पिस्तौल, 23 कारतूस, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन के साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



