देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में शुमार तमिलनाडु में स्थित आईआईटी मद्रास में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया है। आईआईटी मद्रास के छात्रों और कर्मचारियों सहित अठारह और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ, पिछले दो दिनों में आईआईटी मद्रास में पॉजिटिव परीक्षण करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को वायरस के लिए न्यूनतम 25,000 नमूनों का परीक्षण करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में प्रतिदिन 18,000 नमूनों का परीक्षण किया जाता है। दो दिनों में 30 लोगों के पॉजिटिव परीक्षण के मद्देनजर, राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की। राज्य के स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है।
तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि मास्क पहनना अनिवार्य है और मास्क नहीं पहनने वालों को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा, आईआईटी मद्रास में कोविड-19 मामलों में वृद्धि का विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है। राज्य का स्वास्थ्य विभाग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उसी के संबंध में आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को कोविड-19 मानक प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



