कंगना के शो ‘लॉक अप’ को मिला पहला फाइनलिस्ट, जानिए कौन हैं विजेता

Summary :

कंगना रनौत के मशहूर शो ‘लॉक अप’ में अब रेस तो फिनाले की जंग शुरू हो गई है।जिसमे जेल के कैदी हर हाल में टिकट-टू-फिनाले पाने की फिराक में हैं।और इस बीच शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।

कंगना रनौत के मशहूर शो ‘लॉक अप’ में अब रेस तो फिनाले की जंग शुरू हो गई है।जिसमे जेल के कैदी हर हाल में टिकट-टू-फिनाले पाने की फिराक में हैं।और इस बीच शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।  जी हां, लॉक अप के अब उल्टे दिन शुरू हो गए हैं, जिसका मतलब यह है कि शो धीरे-धीरे अपने अंजाम की ओर पहुंच रहा है। और ऐसे में सारे कैदी भी अपना एड़ी छोटी का डैम लगा रहे हैं।  तो कौन बना शो का पहला  फाइनलिस्ट जानते हैं इस रिपोर्ट में।  
इन खिलाड़ियों के बीच था कड़ा मुकाबला 
कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  शो ने अपने ही सीजन में दर्शकों का दिल जीता लिया हैं।  और जमकर सुर्खियां भी बटोरी हैं। वही शो में मुनव्वर फारूकी से लेकर पायल रोहातगी जैसे कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब दिल जीता। और अब धीरे-धीरे ‘लॉकअप’ फिनाले तक पहुंच रहा है।लेकिन खास बात तो ये है की ‘लॉकअप’ को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है। और शो में टिकट टू फिनाले के लिए एक एक टास्क हुआ था, जिसमें अंजली अरोड़ा और शिवम शर्मा को एक-दूसरे को मात देनी थी।  
शिवम ने मारी  बाजी
जहां ‘लॉकअप’ में अंजली अरोड़ा को मात देते हुए शिवम शर्मा ने टिकट टू फिनाले का टिकट हासिल कर फाइनल तक अपना रास्ता तय कर लिया हैं।  वही टिकट टू फिनाले के पहले राउंड में जहां पायल रोहातगी आउट हुई थीं तो वहीं दूसरे राउंड में पूनम पांडे को हार का सामना पड़ा था।और तीसरे राउंड में दो कैदी जंग के मैदान में उतरे थे- शिवम शर्मा और अंजलि अरोड़ा
आसानी से दर्ज की जीत अपने नाम 
वही टास्क के तीसरे राउंड में शिवम शर्मा ने अंजली अरोड़ा और अली मर्चेंट को हराने में मात्र दो सेकेंड लगाए और टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया। ऐसे में ‘स्प्लिट्सविला’ के एक्स कंटेस्टेंट कंगना रनौत के शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए।  

Desk Team