देश में आसानी तूफान अपने कहर को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है, इस बीच एक बेहद ही रहस्यमय घटना ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की मुसीबतों का सबब बने हुए चक्रवाती तूफान आसानी के साथ एक रहस्यमयी सोने का रथ बहता हुआ आया है। यह एक ‘विश्वास से परे’ स्थिति थी जब एक बहुत ही खूबसूरत सोने के रंग का रथ मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सुन्नपल्ली सी हार्बर में देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, अभी तक इस वीडियो को लाखों को लोगों ने देखा और आगे शेयर किया है। इस वीडियो के अंदर कुछ लोग उफनते पानी में से इस सोने के रथ को खींचते हुए किनारे पर लेट दिखाई दे रहे हैं। कहां से बहता हुआ आया है सोने के रंग का यह रहस्यमयी रथ?
बता दें कि यह वायरल वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है, इस पूरी घटना पर नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि “हो सकता है कि यह रथ बहते हुए किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।” रहस्यमयी रथ से जुड़ी अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि सोने की परत वाला यह सुंदर रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहता हुआ आंध्र प्रदेश तक आ सकता है। हालांकि, संथाबोम्मली तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि यह किसी अन्य देश से नहीं आया होगा, बल्कि रथ का उपयोग भारतीय तट पर कहीं फिल्म की शूटिंग के लिए किया जा रहा होगा, लेकिन बहुत तेज बहाव के कारण यह रथ बहता हुआ श्रीकाकुलम तट पर आ पहुंचा। फिलहाल इस बात का पुख्ता जवाब नहीं मिल पाया है कि यह रथ आखिर आया कहां से है?
#WATCH | Andhra Pradesh: A mysterious gold-coloured chariot washed ashore at Sunnapalli Sea Harbour in Srikakulam y’day, as the sea remained turbulent due to #CycloneAsani
SI Naupada says, “It might’ve come from another country. We’ve informed Intelligence & higher officials.” pic.twitter.com/XunW5cNy6O
— ANI (@ANI) May 11, 2022
चक्रवाती तूफान आसानी आंध्र प्रदेश में मचा रहा आतंक
वहीं अगर बात करें चक्रवाती तूफान आसानी के आतंक की तो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है। बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।


Download Android App
Download iOS App



