रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग तो शायद ही किसी से छिपी हुई हैं। एक वक्त था जब ये दोनों लव बर्ड्स बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल में से एक कहे जाते थे। और दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस आज भी बहुत मिस करते हैं। वही ये कपल चर्चा में तब और आ गए थे फिल्म ये जवानी है दीवानी के वक्त दीपिका ने अपने गर्दन के बैक साइड में टैटू से RK लिखवाया था। तभी से लोगों को ये कन्फर्म हो गया था की ये दोनों कपल सीरियस रिलेशनशिप में हैं। वही सिर्फ दीपिका की टैटू ही इस बात का गवाह नहीं देती बल्कि खुद रणबीर ने भी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

जब रणबीर ने कहा था दीपिका से दिल की बात
दरअसल मूवी ये जवानी हैं दीवानी के प्रमोशन के दौरान जब दोनों स्टारकास्ट मीडिया के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। तब इस दौरान उनके पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सवाल किए जा रहे थे वही इसी दौरान जब एक रिपोर्टर ने दीपिका के गर्दन पर बने टैटू के बारे में भी सवाल किया। असल में इस पत्रकार ने पूछ लिया था कि क्या दीपिका ने अपनी पिछली फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह टैटू बनवाया था ?वही पत्रकार के इस सवाल को सुनकर रणबीर भड़क गए थे.

रणबीर ने दिया ये जवाब

वही इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस दे पाती इससे पहले ही रणबीर ने कहा, ‘यह एक कमाल का शर्मनाक सवाल है. दीपिका ने फिल्म के प्रमोशन के लिए टैटू नहीं बनवाया, हम लोगों की भी पर्सनल लाइफ होती है. शूटिंग ख़त्म करने के बाद हम लोग भी घर जाते हैं, हमारे भी पेरेंट्स हैं, दोस्त हैं, फैमिली है. आपको इस बात का रेस्पेक्ट करना चाहिए’ . तो अब ये जवाब सुनने के बाद तो यही कह सकते हैं जब प्यार किया तो डरना क्या। हलाकि अब दोनों ही कपल अपने अपने लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं रणबीर जहां आलिया के साथ सेटल हो गए हैं वही दीपिका रणवीर सिंह के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



