तेंदुए के बच्चे को गर्दन से पकड़कर इन लोगों ने किया शोषण, भड़की जनता ने ऐसे निकाला गुस्सा

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर जानवरों को हैरस करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अभी पिछले ही दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इन दिनों सोशल मीडिया पर जानवरों को हैरस करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अभी पिछले ही दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक घड़ियाल को दो शख्स बियर पिलाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन लोगों ने घड़ियाल को गर्दन से पकड़ा हुआ था और परेशान कर रहे थे। 
आखिर क्याें इंसान जानवरों को परेशाना कर रहे हैं। इसी बीच भारत से अब जानवर को परेशान करने का एक दूसरा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तेंदुए के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग उसे परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं। तेंदुए के बच्चे को उन्होंने गर्दन से पकड़ा हुआ है और परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसे हैरस करते हुए उन लोगों ने वीडियो भी बनाया है। 
यहां देखिए ये शर्मनाक वीडियो
इस वीडियो को ट्विटर पर जुबैन अशहरा नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, इन लोगों को जेल होनी चाहिए। यह तेंदुए के बच्चे को परेशान कर रहे हैं। कोई इन्हें पहचान सकता है। अगर हां, तो सीधे मुझे या फिर वन विभाग को डायरेक्ट मेसेज करें। बताया जा रहा है कि गुजरात के गिर के पास का यह वीडियो है। 

गुजराती बोल रहे हैं ये लड़के
कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी राय दी है। यूजर ने कहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे यह लोग गुजराती बोल रहे हैं। 
इन हस्तियाें को लोगों ने टैग किया
आईएफएस अफसर परवीर कासवान को इस वीडियो के साथ लोगों ने टैग किया। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को भी टैग कर रहे हैं। 

एक्‍शन लेना चाहिए इन लोगों के खिलाफ

बता दें कि फ्लोरिडा पुलिस ने एक्‍शन वीडियो के साहारे ही लिया था। उस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और केस दर्ज कर दिया। अब ऐसा ही कुछ हमारी पुलिस को भी करना चाहिए। 

Desk Team