तेलंगाना के विकाराबाद जिले के सुल्तानपुर गांव में आज एक ट्रेनर विमान दुर्घटना हो गया है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई हैं। हालांकि अभी इस हादसे के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था लेकिन क्रैश होकर खेत में गिर गया। एक पायलट की पहचान प्रकाश विशाल के रूप में हुई है। वहीं विमान में सवार दूसरी पायलट महिला थी।

उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि विशाल ट्रेनी पायलट था। ट्रेनर विमान विकाराबाद जिले के सुल्तानपुर गांव के उपर से निकल रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।


Download Android App
Download iOS App



