तेलंगाना विधानसभा से कांग्रेस के दो विधायकों को आज निष्कासित कर दिया गया जबकि 11 अन्य को जारी बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। ये विधायक विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के संबोधन के दौरान विरोध कर रहे थे। निष्कासित कांग्रेस सदस्यों का नाम के. वेंकट रेड्डी और संपत कुमार है।
आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष एस मधुसुदन चारी ने कल की घटना पर नाराजगी जताई। कल बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन के रस्मी संबोधन के बाद पीठ की ओर कोई वस्तु फेंकी गई थी जो विधान परिषद के अध्यक्ष के. स्वामी गौड़ की आंख में लगी और उन्हें चोट आई। गौड़ ने कहा कि संबोधन के बाद राष्ट्रगान चल रहा था जिसके दौरान पीठ की ओर कोई वस्तु फेंकी गई। उसी से उन्हें चोट आई।
राज्यपाल के संबोधन के दौरान कांग्रेस सदस्य नारे लगा रहे थे। वे टीआरएस सरकार पर ‘किसान विरोधी’ होने का आरोप लगा रहे थे। विधायी कार्य मंत्री टी. हरीश रावने अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए अलग से प्रस्ताव पेश किया। निलंबित किए गए सदस्यों में विपक्ष के नेता के. जे. रेड्डी भी शामिल हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



