अरविन्द मिल्स झारखण्ड में 400 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। 10,000 से अधिक युवाओं विशेषकर युवा महिलाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास से अरविन्द मिल्स के प्रमोटर कुलीन लालभाई ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य 2 लाख रोजगार पैदा करना है। साथ ही राज्य से गरीबी दूर करना है और झारखण्ड को समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि अरविन्द मिल्स का झारखण्ड में स्वागत है। इस मिल की शुरूआत इसी वर्ष 30 नवम्बर से होगी।
इसके लिये आवश्यक भूमि उपलब्ध करायी जा रही है। श्री कुलीन लालभाई ने कहा कि झारखण्ड की युवा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर यहां रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। अरविन्द मिल्स देश की सबसे बड़ी वस्त्र निर्माता कंपनी है। झारखण्ड की टेक्सटाइल नीति तथा उद्योग और व्यापार के लिये किये गये सकारात्मक पहल की सराहना करते हुये श्री कुलीन लालभाई ने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ नीतियों में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की महिलाओं को भी रोजगार के लिये राज्य से बाहर नहीं जाना होगा।
उन्हें प्रशिक्षण देकर टेक्सटाइल के क्षेत्र में रोजगार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही तसर सिल्क के क्षेत्र में भी झारखण्ड ऐसी ही पहल करेगी। कस्तुरबा से इंटर तक की शिक्षा पाने वाली वैसी लड़कियां जो उच्च शिक्षा नहीं ले पाती हैं उन्हें भी टेक्सटाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जायेगा। इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, उद्योग सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, आमिर अख्तर, नितिन सेठ, निदेशक उद्योग के. रवि कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



