पटना : बिहार में लोक सभा चुनाव के माहौल में पोस्टर का कहानी काफी चर्चा में रह रही है। वही एक नया पोस्टर देखने को मिल रहा है जिसमे राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव का फोटो लगा है। यहां तक तो ठीक है मगर पोस्टर लगा कहां है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है बिहार में महागठबंधन की तस्वीर दिखाता यह पोस्टर। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय के बाहर लगा हुआ है। वही इस पोस्टर पर कांग्रेस के कई नेताओं की तस्वीर भी लगी हुई है।
और लिखा है कि चौकीदार नही वफादार चाहिए अबकी बार महागठबंधन की सरकार चाहिए। वही इस पोस्टर के नीचे एक तरफ बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार यादव की तस्वीर लगी है तो निवेदक में समाज सेवी सैयद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू का तस्वीर लगा हुआ है। कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर तेजस्वी यादव की तस्वीर लगना कही न कही बिहार में महागठबंधन की तस्वीर को दिखाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



