पटना : पटना के भट्टाचार्य रोड में विकासशील इंसान पार्टी द्वारा माछ-भात के भोज का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी भी सम्मलित हुए। इस अवसर पर पार्टी के पटना जिला युवाध्यक्ष अर्जुन कुमार सहनी के नेतृत्व में भाजपा तथा लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वीआईपी का सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि पटना के पश्चात बिहार के सभी जिलों में माछ-भात खाएंगे महागठबंधन को जिताएंगे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ज्यादातर जिलों में सन ऑफ़ मल्लाह स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
साथ ही सभी जिलों में महागठबंधन के राज्य तथा जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के मल्लाह समाज द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम के लिए मछली का इन्तेजाम किया जा रहा है। बिहार के मल्लाह समुदाय के सहयोग से विकासशील इंसान पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि बिहार में मतस्य उत्पाद पर मल्लाह समाज का अधिकार है तथा इसके विकास के लिए वीआईपी तथा निषाद विकास संघ द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में निषाद-मल्लाह समाज वीआईपी के बैनर तले एकजुट हो गया है तथा आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित ,वीआईपी पार्टी के बांकीपुर विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सहनी,अर्जुन कुमार साहनी, पप्पू कुमार, मुन्ना कुमार, सुनील कुमार तथा संतोष कुमार सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



