पटना : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार दिनांक 27 जनवरी 2019, को बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स में ”शहीदों को सलाम ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतियो के अतिरिक्त बिहार के पच्चीस शहीदों की विधवाओं को आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रोधोगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मारवाड़ी समाज के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि देश के हर एक नागरिक को यथाशक्ति शहीदों को सम्मान देना चाहिए और दिवंगत शहीदों के द्वारा परिवार की हर संभव सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर अपने केंद्र सरकार द्वारा जनता एव सैनिकों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के आरंभ में श्री विमल जैन ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन हमेशा समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करता है और आज का यह कार्यक्रम भी उसी की एक कड़ी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल एम0 के0 मुखर्जी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, झारखंड एव बिहार सब एरिया ने शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के परिवारों के बीच प्रतिआम जनता को सवेंदशील बने रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होनो कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति भी हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह उनके परिजनों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए मदद करे।


Download Android App
Download iOS App



