पश्चिम बंगाल : मालदा में नाव डूबने से तीन बच्चों की मौत

Summary :

पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के चकबहादुर इलाके में एक नौका डूबने से उसमें सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के चकबहादुर इलाके में एक नौका डूबने से उसमें सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मालदा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्नब चटर्जी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार की शाम को हुई थी, जब मूर्ति विसर्जन देखने के लिए बच्चे चकबहादुर से पास के एक गांव जा रहे थे। 
कालियाचक प्रखंड 3 के प्रखंड विकास अधिकारी गौतम दत्ता ने बताया कि गंगा नदी में जिस जगह पर नौका डूबी वहां पानी ज्यादा नहीं था। लेकिन बच्चों के हिसाब से पानी अधिक था। तीन महिलाएं तैर कर बाहर आ गईं लेकिन 6, 9 और 11 साल के तीन बच्चे डूब गए । उनके शवों को बाद में पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों में से दो बच्चे सगे भाई बहन हैं। 

Desk Team