पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए रामनवमी पंडाल पर बीती रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में 4 लोग घायल हो गए हैं। शनिवार रात इस पंडाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पंडाल को आग के हवाले कर दिया गया है।
घटना में बीजेपी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वही इस घटना पर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि बंगाल में हर साल रामनवमी और मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प की खबरें आती हैं। बीते साल ही हाईकोर्ट को मूर्ति विसर्जन के मामले में दखल देना पड़ गया था। ममता बनर्जी ने मोहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी। उस समय बीजेपी ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



