लुधियाना-बटाला : भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय सेना, अद्र्धसैनिक बलों और पंजाब पुलिस को जारी ताजा खुफिया रिर्पोट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करने के हुकम दिए गए है।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों श्रीनगर क्षेत्र से 3 से 5 शकी आतंकवादी जिनका मुख्य निशाना एयरबेस, आर्मी कैंप और अद्र्धसैनिक कैंपों के ऊपर आतंकवादी हमला करना है। खुफियां एजेसियों की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में भी फोर्स ने हाई अलर्ट जारी किए है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 31 किलोमीटर सरहदी के क्षेत्र और सेंकेंड बार्डर डिफेंस लाइन पर नाकाबंदी कर दी है।
शकी आतंकवादियों के आने की आमद को लेकर खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ सेना, सीमा सुरक्षाबल और पंजाब पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ाई है। इसी संबंध में अमृतसर, तरनतारन, अजनाला, पटटी, फिरोजपुर और फाजिलका के क्षेत्र में भी हाई अलर्ट जारी है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



