कासरगोड़ (केरल): चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिये 23 लोगों पर दंगा करने एवं गैर-कानूनी तरीके से एकत्रित होने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि भाजपा के स्थानीय नेता राजेश शेट्ठी की ओर से कल दर्ज करायी शिकायत के आधार पर कुंबाडाजे पंचायत के रजाक, मसूद, सिराज और 20 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के समर्थन में नारे लगाये और पटाखे फोड़े। 18 जून को लंदन में हुये इस फाइनल क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर प्रतिष्ठित ट्राफी पर कब्जा कर लिया था।
पुलिस ने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से एकत्रित होने, दंगा करने और भारतीय दंड संहिता के तहत विस्फोटक पदार्थों का लापरवाहीपूर्ण इस्तेमाल करने के आरोप में कुल 23 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस शेष 20 लोगों की पहचान करने की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



