पटना : राजपूत करणी सेना के संस्थापक संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने बीके इंडस्ट्रीज के कैम्पस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज संगठन विस्तार करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान बीकेसिंह को सौंपी है। श्री बी के सिंह जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने इस पद पर खरा उतरने के लिए हरसंभव कोशिष करने की बात कही है।
श्री सिंह ने कहा कि समाज के बहु-बेटियों की सुरक्षा और प्रतिभाशाली बच्चों के कैरियर विकास में करणी सेना सकारात्मक योगदान करेगी। इससे पहले कालवी ने पुलवामा में हुए आतंकी घटना में शहीद हुए सीआरपीएफ के चालीस जवानों को श्रद्वांजलि अर्पित की और कहा कि शहीद जवानों के बच्चों के हायर एजुकेशन चाहे वो मेडिकल हो या इंजिनियरिंग या एमबीए की पढाई, हॉस्टल सहित उनका पूरा खर्च करणी सेना उठायेगी।
मोहददीनगर जाने के क्रम में आज पटना पहुचें कालवी पृथ्वी राज चौहान की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पटना में राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं से मिले और उन्होंने समाज के सभी लोगों से समाजहित में सकारात्मक पहल करने की बात कही। श्री बी के सिंह ने बताया कि कालवी के स्वागत में डॉ समरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र नीरज, मनीष कुमार सिंह, षिवानंद सिंह कुमार अभिशेक सिंह, अभिशेक कुमार सिंह , डॉ आर एस रत्नाकर, संतोश सिंह परमार, प्रशांत सिंह सिसोदिया, मनीश सिंह सिसोदिया सहित सैकडों युवा उनके साथ पृथ्वी राज चौहान की जयन्ती मनाने मोहद्दीनगर साथ यात्रा की ।


Download Android App
Download iOS App



