तमिलनाडु में वेल्लोर शहर के आर्कोट के राजकुमार नवाब मोहब्बद अब्दुल अली ने पुलवामा आतंकी हमले की रविवार को कड़ शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि यह हमला ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ है जिसमें हमारे सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गये और कई अन्य घायल हो गये।
राजकुमार ने यहां रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आक्रामकता, अत्याचार और वर्चस्व के जरिये दुनिया पर शासन करने की कोशिश करने वाला कोई भी व्यक्ति या समूह कामयाब नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की हत्या करना किसी भी तरह से बहादुर व्यक्ति की निशानी नहीं है बल्कि यह कायरता और बर्बरता का प्रदर्शन है। दुनिया के प्रत्येक इंसान को इस तरह के कृत्यों की निंदा करनी चाहिए।’’
श्री अली ने कश्मीर में युवाओं को आतंकवादी बनाने के लिए उनका ब्रेन-वाश किये जाने पर चिंता भी व्यक्त की और कहा कि यह सबसे अधिक गैर-इस्लामी है। यह धार्मिक नेताओं का कर्तव्य है कि वे युवाओं को इस तरह की प्रवृत्तियों से दूर रखने का प्रयास करें। राजकुमार ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायल जवानों के शीघ, स्वस्थ होने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आतंकवादी आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गये।


Download Android App
Download iOS App



