रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जाति, निवासी, आय प्रमाण पत्र के लिए प्रज्ञा केन्द्रों में आम जनता द्वारा दिए जाने वाला 30 रुपये का शुल्क के बदले जनता केवल 10 रुपये ही देगी। शेष 20 रुपये की प्रतिपूर्ति सरकार प्रज्ञा केन्द्रों को करेगी। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पंचायत स्वयं सेवक पूरे राज्य में ग्रामीण जनता का निवासी, जाति एवं आय प्रमाण पत्र आदि के लिए घर-घर जाकर फार्म भरवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायत स्वयं सेवकों के लिए यह निर्देश दिया है कि आम जनता से वे प्रज्ञा केन्द्र के लिए केवल 10 रुपये शुल्क ही लेंगे। सभी पंचायत स्वयं सेवक को प्रति फार्म 50 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने का प्रावधान है।
प्रमाणपत्र शुल्क में भारी कमी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



