फरीदाबाद: अभी भाजपा का हाईप्रोफाईल मामला शांत हुआ भी नहीं एक मंत्री के करीबी माने जाने वाले भाजपाई अशोक गोयल व उसके साथियों ने गर्ग ज्वैलर्स के मालिक मुकेश गर्ग से मामूली कहासुनी होने पर दुकान के बाहर बुलाकर जम कर लात और घूसों से पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह हैं कि पुलिस कंट्रोल में फोन करने के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामलें में पुलिस आयुक्त डा हनीफ कुरैशी का कहना हैं कि इस मामलें की जांच करने के बाद ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस कर रही थी मामले की जांच। गर्ग ज्वैलर्स के मालिक मुकेश गर्ग का कहना हैं कि प्रदीप गोयल जोकि भाजपा ने नेता अशोक गोयल का छोटा भाई हैं उसके साथ उसका लेनदेन चल रहा था आज उसे अपने दुकान पर हिसाब करने हेतु करीब 12 बज कर 20 मिनट पर बुलाया था। उनका कहना हैं कि हिसाब करने के दौरान प्रदीप गोयल ने उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी।
बाद में कहने लगा कि दुकान से बाहर निकलने की धमकी देने लगा जैसा मैं अपने दुकान से बाहर निकला तो प्रदीप गर्ग व भाजपा नेता अशोक गोयल का लड़का तथा उसके साथ 6 -7 अन्य लोगों उसे चारों तरफ से लात व घूसों से पिटनें लगे के बाद उन लोगों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उनका कहना हैं कि इसके अशोक गोयल ने स्वंय उनके दुकान के अंदर घुस कर मेरे स्टाफ को पिटना शुरू कर दिया जो दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका कहना हैं कि इस घटना की सूचना उन्होनें पुलिस कंट्रोल रूम को दी जहां से सिर्फ दो पुलिस कर्मी मौके पर आए और दोनों ही पुलिस कर्मी उसी के साथ घूमते हुए चले गए।
ओल्ड फरीदाबाद थाने के एडिशनल एसएचओ राम निवास ने कहा हैकि इस मामले में उनके पास दरखास्त पहुंच गईं हैं। इनका आपस में लेन देन को लेकर झगड़ा हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार दुकानों को बंद करके धरने पर बैठे: मारपीट के बाद पुलिस की ढिलाई के चलते दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर और अनाज मण्डी चौक पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन और अशोक गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए दुकानदारों को शांत करने के लिए मौके पर एसीपी पूजा डाबला पहुंची।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



