हैदराबाद : दिल्ली सरकार हैदराबाद की तरह राष्ट्रीय राजधानी में प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन केंद, स्थापित कर रही है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि तेलंगाना के टी-हब (टैक्नालॉजी हब) माडल का अध्ययन करेंगे।
टी-हब स्टार्टअप के लिये सरकार प्रवर्तित इनक्यूबेटर है। शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के साथ अलग से बातचीत में कहा, टी-हब की तर्ज पर हम दिल्ली-हब स्थापित कर रहे हैं। हमने परियोजना के लिये जमीन की पहचान की है। हमारे पास कई विचार हैं…दिल्ली में कई इनक्यूबेशन शोधन परियोजनाएं जारी हैं और उनको शामिल कर हम दिल्ली प्रौद्योगिकी केंद, स्थापित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम तेलंगाना सरकार की नीति का अध्ययन करेंगे और टी-हब में उद्यमियों से मिलेंगे। प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन केंद, आईआईटी हैदराबाद परिसय में स्थित है। टी-हब तेलंगाना सरकार की पहल है जिसका मकसद स्टार्ट अप और उद्यमियों को बढ़वा देना है। बाद में सिसोदिया की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामा राव से इस संदर्भ में मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



