मुंबई पुलिस ने फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घनश्याम सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका , बंबई HC ने जमानत देने से किया इंकार
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



