छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदा बाजार जिले के लवन से आए नागरिकों के आग्रह पर लवन उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्ज देने की घोषणा की है। बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वहां से आए प्रतिनिधिमंडल की मांग पर यह घोषणा की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उप तहसील में 70 ग्राम पंचायतें हैं। नागरिकों को तहसील के कार्य से बलौदाबाजार जाना पड़ता है, लवन क्षेत्र के कई गांवों से काफी अधिक दूरी होने से ग्रामीणों को असुविधा होती है। लवन में तहसील कार्यालय खुलने से काफी आसानी होगी।
कांग्रेस पार्टी को लेकर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, आगामी चुनावों में जीत पर जताई आशंका
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ जिले के बोतल्दा निवासी रविंद्र पटेल को किडनी के इलाज के लिए तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने
बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।


Download Android App
Download iOS App



