वड़ोदरा : शिखर धवन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद दिल्ली को मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में उत्तर प्रदेश से पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। सीमित ओवरों में भारतीय पारी का आगाज करने वाले धवन ने 74 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिनके बाद छठे नंबर के बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने 77 गेंद में 64 रन बनाकर दिल्ली को 50 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन बनाने में मदद की।
उत्तर प्रदेश ने खराब शुरूआत से उबरते हुए 29 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत हासिल की। प्रियम गर्ग ने 52 गेंद में 79 और उपेंद्र यादव ने 62 गेंद में 57 रन बनाये। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों में मोहसिन खान ने तीन विकेट जबकि अंकित राजपूत ने दो विकेट प्राप्त किये। एक अन्य मैच में विदर्भ ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते हरियाणा पर नौ विकेट से जीत हासिल की।
विदर्भ के लिये दर्शन नलकंडे ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान अमित मिश्रा का टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला उलटा पड़ गया और हरियाणा की टीम 30.5 ओवर में 83 रन पर सिमट गयी। जितेश शर्मा (11) का विकेट गंवाने के बाद सलामी बल्लेबाज फैज फजल (38) और कप्तान वसीम जाफर (32) ने 66 रन की साझेदारी की जिससे विदर्भ ने 20.4 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बनाकर जीत हासिल की।


Download Android App
Download iOS App



