मदुरै:तमिलनाडु के मदुरै जिले में कल रात बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि तिरूमंगलम तालुक के सेंगापडाई गांव में बिजली गिरने से 40 वर्षीय शंकरराज की मौत हो गई। कनक्कन्कुडी गांव में भी ऐसी ही घटना में एक अन्य व्यक्ति मरूदु की मृत्यु हो गई।
नैनारपुरम और करीसल्कलामपट्टी गांवों में बिजली गिरने से दो महिलाओं क्रमश: वी पेरिअक्कम और सुराई की मौत हो गई। घटना के समय दोनों महिलायें अपने खेतों में काम कर रही थीं। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एक अन्य घटना में कल्लीकुडी गांव में करंट लगने से नौ वर्षीय एक बालक पी सुभाष की मौत हो गई।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



