तिरूवंतपुरम:केरल विधानसभा का सत्र अब 25 मई को समाप्त हो जायेगा। पहले यह सत्र आठ जून तक चलना था। विधानसभा में विधायी मामलों के पैनल की बैठक में आज बजट सत्र के दिनों को घटाने के बारे में निर्णय लिया गया। अब यह सत्र 25 मई को समाप्त हो जायेगा। सूत्रोंं ने बताया कि इससे पहले सत्र को आठ जून तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मुस्लिम लीग के विधायकों के अनुरोध पर सत्र का समय कम करने का निर्णय लिया गया।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



