हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): रविदासाचार्य व ज्वालापुर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा विकास कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने विधानसभा ज्वालापुर में विभिन विकास कार्य किए है। वही सुरेश राठौर ने घार्ड क्षेत्र के हद्दीपुर, बेलकी मसाई, इनायतपुर सहित कई गांव में डोर टू डोर वोट भी मांगे है।
रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने आजाद समाज पार्टी के संस्थापक लोगों को बरगलाने का काम करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि यह लोग समाज को बटाने का काम कर रहे है। युवाओं का भविष्य भी दांव पर लगा रहे हैं। वही जनता ने विधायक सुरेश राठौर को आश्वासन दिया कि उन्हें पहले की तरह भारी मतों से चुनकर विधानसभा में भेजेंगे।
इस दौरान सिरमौर बिट्टू, पवन राठौर, राव मोहसिन, सुमित सम्रीट, राव समीर, अधिवक्ता अशोक कुमार, मोदीमल तेगवाल, पंकज गोयल, रविंद्र सैनी प्रधान, इलंमचन्द प्रधान, जोगिंदर, मुकेश, किशोर पाल, रामफल, रंजन पाल, सुनील पाल, विवेक सनी आदि कार्यकर्ता मौजद रहे।


Download Android App
Download iOS App



