देश में इस वक्त नींबू से लेकर पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आग लगी हुई है। आम आदमी दिन-प्रतिदन बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने एक राहतभरी जानकारी दी है। बढ़ती महंगाई के बीच भारतीय रेलवे बोर्ड (Indian Railway Board) ने मुंबई AC लोकल ट्रेन (Mumbai Local train) के किराए में कटौती करने के फैसले को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने दी मंजूरी
रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में 50% कटौती करने के फैसले को मंजूरी दी है। दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए मौजूदा न्यूनतम किराया 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा।

किराए को 20-30 प्रतिशत कम करने के सुझाव मिले थे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से जनता मांग कर रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20-30 प्रतिशत कम करने के सुझाव मिले थे। हालांकि, दानवे ने यह नहीं बताया कि किराए में संशोधन कब से लागू होगा। मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्य रेलवे मुंबई में इन एसी लोकल ट्रेनों की संख्या को और आधुनिक तरीके से बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसमें कई ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रेलवे लगातार इन ट्रेनों को और आधुनिक बनाने में जुटा हुआ है।
एयर सस्पेंशन सिस्टम का इस्तेमाल
यह संभव होगा ट्रेनों को चलाने वाले सिस्टम या तो ट्रेन की छत होगा या ट्रेन कोचों के नीचे की तरफ लगाई जाएगा। ट्रेनों को बनाने में एयर सस्पेंशन सिस्टम भी शामिल किया जाएगा। यह एयर सस्पेंशन सिस्टम यात्रियों को आसान यात्रा मुहैया करवाएगा।
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को धीरे-धीरे बेहतर करने की दिशा में दिन-रात काम कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने इस कार्य में जरूर कुछ अड़ंगा लगाया है। लेकिन अब हालात सुधरने के बाद एक बार फिर रेलवे यात्रियों को कम कीमत पर बेहतर सुविधा देने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



