मध्यप्रदेश: शिवराज चौहान बोले- यह उपचुनाव कांग्रेस से बदला लेने का चुनाव है

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गरीबों का हक छीने जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस से बदला लेने वाला चुनाव है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गरीबों का हक छीने जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस से बदला लेने वाला चुनाव है। 
चौहान ने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के बोरी में भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी बच्चों के हाथों से हसियां ले कर उन्हे कापी, किताबें दी, लेकिन कांग्रेस आदिवासी बच्चों की उन्नती नहीं चाहती। इसलिए आदिवासी बच्चों की सारी योजनाएं जो भाजपा सरकार द्वारा चालू की गई थी उसे आज बंद कर दिया गया। 

अमित शाह की राहुल को चुनौती, बोले- घोषणा करें कि सत्ता में वापसी के बाद अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को करेंगे लागू

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाए कि प्रदेश में अतिवृष्टि से फसलें खराब हो गई है, लेकिन उसका सर्वे तक नहीं कराया जा रहा है। बिजली के बडे बडे बिल दिये जा रहे हैं। इससे पहले  चौहान सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के ग्रह ग्राम मोरडूंडिया से अपना सघन चुनाव प्रचार प्रारंभ किया। कल रात भी चौहान यही रुके थे।

Desk Team