कर्नाटक के एक निजी कॉलेज में बच्चे पेपर में नकल नहीं कर सकें इसके लिए वहां पर इन दिनों कुछ अजीबो-गरीब तरीका अपनाया जा रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे काफी ज्यादा मजेदार बता रहे हैं। मगर देखा जाए तो यह काफी हैरान कर देने वाला मामला है। क्योंकि सभी स्टूडेंट्स को नकल करने से रोकने के लिए एग्जाम के दौरान परीक्षार्थियों को कागज के डिब्बे पहना दिए गए हैं। इस घटना की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद कॉलेज को अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

ये घटना हावेरी स्थित भगत प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की बताई जा रही है। जहां पर छात्र नकल नहीं कर पाए इसके लिए ऐसा जुगाड़ किया गया है। कॉलेज में स्टूडेंट्स नकल नहीं कर पाए इसके लिए उनके सिर पर गत्ता पहना दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों के मुंह की ओर से गत्ते में वर्गाकार छेद कर दिया है ताकि छात्र केवल सवाल देख पाए और इसका उत्तर लिख पाए। ये घटना 16 अक्टूबर की बताई जा रही है जब यहां भगत कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थीं।
.jpg)
यहां पर सभी छात्रों ने सारे पेपर सिर पर कार्डबोर्ड पहनकर ही दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो जाने के बाद शिक्षा विभाग ने भगत सिंह कॉलेज को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एंस सुरेश कुमार ने नकल रोकने के लिए इस तरीके को निंदनीय बताया है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मंत्री का कहना है कि किसी भी स्टूडेंट के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करने का हक नहीं है। क्योंकि इससे तो किसी और तरीके से भी निपटा जा सकता था। तो फिर ऐसा करने की क्या जरूरत थी।

वहीं जिस टीचर की ड्यूटी निगरानी के लिए क्लास रूम में लगाई गई वो भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई। पेपर के समय स्टूडेंट्स भी एक-दूसरे को हंसते हुए दिखाई दिए। इससे पहले ऐसा ही एक और मामला सितंबर के महीने में मैक्सिको में देखने को मिला था। जहां पर नकल रोकने के लिए कार्डबोर्ड पहनाकर बच्चों ने एग्जाम दिया।


Download Android App
Download iOS App



