मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान को 20 दिन से ज्यादा का समय गुजर गया है लेकिन विपक्षी दल भाजपा अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष का चयन छह जनवरी को होने की बात कही है। राज्य में डेढ़ दशक तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा विपक्ष में है।
नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर पार्टी में भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि वह नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने जा रहे। वहीं, शुक्रवार को चौहान ने अपने आवास पर संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में माना कि पार्टी का नेता छह जनवरी को चुन लिया जाएगा।
राज्य में 11 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। मुख्यमंत्री के तौर पर 17 दिसंबर को कांग्रेस के कमलनाथ ने शपथ ली। मंत्रिमंडल और विभागों में बंटवारे को लेकर हुई देरी पर भाजपा ने कांग्रेस पर कई बार तंज कसा, लेकिन अब खुद भाजपा नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



