मनी लॉन्डरिंग केस: नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बनेंगी गवाह, खोलेंगी कलयुगी नटवरलाल के राज

Summary :

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मनी लॉन्डरिंग मामला आये दिन नए रुख ले रहा है, इस मामले में रोज नए बड़े खुलासे हो रहे हैं।

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मनी लॉन्डरिंग मामला आये दिन नए रुख ले रहा है, इस मामले में रोज नए बड़े खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस के भी इस केस में जुड़े होने की खबरें हैं, इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं, जिसमें सुकेश चंद्रशेखर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों कलाकार कई बार पूछताछ के लिए वित्तीय जांच एजेंसियों के सामने पेश हो चुके हैं।
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ नोरा देंगी गवाही 
ईडी को शक है कि नोरा फतेही को ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी। हालांकि, बाद में नोरा ने खुलासा किया कि चंद्रशेखर ने उन्हें कार दी थी और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल ने भी उन्हें “प्यार और सम्मान” के रूप में एक गुच्ची बैग और एक आईफोन दिया था। नोरा फतेही की 14 अक्टूबर को सुकेश से भिड़ंत हुई थी। इस दौरान गिफ्ट पार्ट की चर्चा हुई। नोरा फतेही ने तब ईडी को बताया था कि उन्हें लीना मारिया पॉल ने एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। यह कार्यक्रम दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुआ था।
किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं : नोरा फतेही 
इस बीच, नोरा फतेही ने 14 अक्टूबर को एक बयान जारी कर दावा किया था कि वह किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं थीं। “नोरा फतेही मामले की शिकार रही हैं और एक गवाह होने के नाते, वह जांच में अधिकारियों का सहयोग और मदद कर रही हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं रही है, उनका आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और ईडी ने उन्हें जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया है। 

टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर राहुल का केंद्र से सवाल, वैक्सीन की बूस्टर खुराक कब लगाएगी सरकार?

Desk Team