मोबाइल नंबर को आधार से लिंक किए जाने के कदम का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि अगर उनका नंबर बंद भी हो जाए तो भी वह अपना नंबर लिंक नहीं कराएंगी। तृणमूल कांग्रेस की नेता ने केंद्र सरकार पर निरंकुश शासन का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी को भूमिका निभानी होगी ताकि भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जा सके।
उन्होंने तृणमूल की एक बैठक में कहा, केंद्र सरकार लोगों के अधिकारों और निजता में दखल दे रही है। आधार को किसी के मोबाइल से लिंक नहीं किया जाना चाहिए। अगर मेरा नंबर बंद कर दिया जाए तो भी मैं अपना नंबर आधार से लिंक नहीं करारूंगी।
ममता ने कहा, उन्होंने (केंद्र) देश में निरंकुश शासन लागू कर दिया है। कोई भी उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता, वरना ये लोग आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई पीछे छोड़ देते हैं।
उन्होंने कहा कि तृणमूल विरोध करती रहेगी, चाहे पार्टी के सभी नेताओं को जेल भेज दिया जाए। ममता ने कहा, हम कायर नहीं हैं। दूरसंचार विभाग की ओर से बीते 23 मार्च को जारी अधिसूचना में मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की बात की की गई है।


Download Android App
Download iOS App



