राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने का विरोध करते हुये कहा है कि इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस इसे अदालत में चुनौती देगी।
विधानसभा में रात भर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों से आज सुबह मुलाकात करने के बाद श्री पायलट ने मीडिया को बताया कि सरकार ने जनता के दबाव में ही यह विधेयक प्रवर समिति को सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह प्रजातंत्र की जीत है। लेकिन कांग्रेस इसे वापस लेने तक चुप नहीं रहेगी तथा अदालत में इसे चुनौती देगी।
श्री पायलट ने कहा कि यह विधेयक भ्रष्टाचारियों को कानूनी संरक्षण देने वाला था तथा मीडिया पर भी पाबंदी थी, ऐसे काले कानून को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
वसुंद्र राजे


Download Android App
Download iOS App



