मसूरी : क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय द्वारा पर्यटन पर्व कार्यक्रम के तहत पार्क स्टेट, जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों व पर्यटकों के साथ गोष्टी के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मसूरी को प्लास्टिक मुक्त करने करने हेतु संकल्प के साथ ही देश-प्रदेश एवं समाज को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम संयोजक जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून किशन रावत ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व प्लास्टिक से पर्यावरणीय क्षति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मसूरी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता में सक्रिय भागीदारी निभा रहे अरविंद कुमार शुक्ला ने भी सभी प्रतिभागियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व समाज को इस प्रकार के प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जानकारी के साथ सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। जिला पर्यटन विकास देहरादून द्वारा स्थानीय नागरिकों व अधीनस्थ कर्मचारियों को पार्क स्टेट में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर नगरपालिका मसूरी के वाहन से नियत स्थान पर भेजने हेतु भी निर्दिष्ट किया गया।
कार्यक्रम में अरविंद कुमार शुक्ला के अलावा, स्थानीय नगारिक संतराम, गोविंद कैरवान, सचिन रावत, सविता देवी, के अलावा मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद कैमूर विहार के प्राचार्य विकास कुमार पांडे, शिक्षक बिरजू प्रसाद, वीके पांडे, प्रशांत, नीरज तिवारी, के मिथिलेश सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Download Android App
Download iOS App



