बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन परदे पर जितनी शानदार कॉमेडी करते है, पर्सनल लाइफ में भी उतना ही मजाकिया और चिल करने वाले इंसान है। सोशल मीडिया पर साथी एक्टर्स की टांग खींचनी हो या फिर हंसी मजाक, वरुण कभी पीछे नहीं रहते।

हाल ही में वरुण धवन ने जाने-माने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डीसूजा का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है। वरुण ने रेमो की शादी को लेकर कमेंट किया है और उनकी बहादुरी की भी तारीफ की है।

दरअसल रेमो डीसूजा ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी से तीसरी बार शादी की। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने उन्हें बेहद ही मजाकिया अंदाज में बधाई देते हुए कहा, ‘लोग एक बार नहीं करते आपने तीन बार कर ली।’

वरुण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर रेमो के इस विवाह की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वरुण रेमो, लिजेल और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर संग पोज देते नजर आ रहे हैं।
रेमो ने खुद भी चर्च से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जहां उन्होंने लिजेल संग शादी की कसमें फिर से खाई। रेमो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते है और कई बार वो इंटरव्यूज आदि में भी अपने सुखद शादी शुदा जिंदगी के बारे में बात करते नजर आते
है।

आने वाले समय में रेमो की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ रिलीज होगी जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



