गया : बौद्ध धर्मगुरु महापावन दलाई लामा का आगमन बोधगया में हुआ| गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आयुक्त मगध प्रमंडल सुश्री टी. एन. विंधेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र विनय कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, विमानपत्तन निदेशक दिलीप कुमार, बीटीएमसी के सचिव एन. दोरजे ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापावन ने सभी को खादा प्रदान कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
महापावन दलाई लामा के बोध गया पहुचने पर बौध धर्माबलंबियो में हर्ष का माहौल है |जिला प्रशासन कि तरफ से बोधगया में पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मालूम हो कि दलाई लामा यहां कालचक्र पूजा समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे|बोध गया पहुच कर बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने गृभगृह की पुजा अर्चना की| दलाई लामा ने महाबोधि मंदिर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में करीब 45 मिनट पूजा अर्चना की| पूजा के बाद उन्होंने कहा की तिब्बतियों को पूजा और टीचिंग में भाग लेने को स्वतंत्रता होनी चाहिए इस मौके पर मगध आयुक्त पी एन बिंदेश्वरी,डीएम अभिषेक कुमार के साथ साथ जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



