जालना : महाराष्ट्र के मंत्री एवं पारतुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बबनराव लोनिकर के खिलाफ कथित रूप से यह कहने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है कि उन्होंने 21 अक्टूबर के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कई गांवों में धनराशि वितरित की है।
सेवली पुलिस थाने के निरीक्षक वी एस मोरे ने कहा कि कार्रवाई एक वीडियो क्लिप के आधार पर की गई जिसमें मंत्री एक रैली के दौरान टिप्पणी करते हुए देखे गए।
अधिकारी ने कहा कि शिकायत सीट से लोनिकर के प्रतिद्वंद्वी विजय पवार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दर्ज करायी गई।
मोरे ने कहा, ‘‘हमने लोनिकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ई के तहत एक मामला दर्ज किया।’’
इस बीच लोनिकर ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने वीडियो क्लिप से छेड़छाड़ की है।
उन्होंने यह कहते हुए स्वयं का बचाव किया कि जब उन्होंने शब्द ‘धनराशि’ कहा उनका आशय ‘विकास राशि’ से था।


Download Android App
Download iOS App



