रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के पहले आम जनता के हित में जो घोषणाएं की थी, उन घोषणाओं को उन्होंने 10 माह में ही पूरा कर के दिखाया है। ये कहना है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव प्रकाश रामटेके का।
प्रकाश रामटेके ने कहा कि अगर पूर्व सीएम रमन सिंह को नहीं दिख रहा हो तो जाये किसानों के पास और पूछे धान का समर्थन मुल्य, बोनस मिला या नहीं, पूछे किसानों से कर्जा माफ हुआ या नहीं, जाये बस्तर में और पूछे गरीब किसानों की जमीन उनको वापस मिली या नहीं, जाये छत्तीसगढ़ की जनता के पास और पूछे बिजली बिल हाफ हुआ की नहीं, जाये आम जनता के पास और पूछे 7 किलो चावल की जगह अब 35 किलो चावल मिल रहा है की नहीं, जाये छत्तीसगढ़ के गांव में और पूछे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को किसने बढ़ावा दिया है।
प्रकाश रामटेके ने कहा कि रहा सवाल शराब का तो पूर्व सीएम रमन सिंह को ये जानकारी नहीं है कि जैसे भाजपा से जनता ने मुंह फेर लिया है वैसे ही छत्तीसगढ़ की जनता अब शराब पिना खुद ही कम कर रही है और एक दिन ऐसा होगा अपने आप छत्तीसगढ़ शराब मुक्त राज्य होगा। अभी दीपावाली के पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला भूपेश सरकार ने किया है, नहीं तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बताएं आपने 15 साल में क्या किया है ?


Download Android App
Download iOS App



