महाराष्ट्र : बसपा नेता ने ईवीएम पर निकला अपना गुस्सा, लगाये ईवीएम मुर्दाबाद के नारे

Summary :

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का विरोध करने वाले एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का विरोध करने वाले एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। उस व्यक्ति ने मतदान केंद्र पर स्थापित ईवीएम पर स्याही फेंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उस व्यक्ति ने ‘ईवीएम मुदार्बाद’ और ‘ईवीएम जलाओ’ जैसे नारे भी लगाए। इस व्यक्ति की पहचान कथित तौर पर एक प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सुनील खम्बे के रूप में हुई है। मतदान केंद्र पर इस तरह की हरकत करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और पुलिस स्टेशन भेज दिया। जैसे ही उसने नारेबाजी करनी शुरू की आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने उसे मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। इस दौरान सुनील ने ईवीएम का विरोध करते हुए लोगों को चेताया कि ईवीएम के कारण लोकतंत्र खतरे में है। 
सुनील को जब पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया तो इस दौरान उसने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘ईवीएम लोकतंत्र को नष्ट कर रही हैं। इनसे छेड़छाड़ की जा रही है। हमें ईवीएम नहीं चाहिए। लोगों को एहसास होना चाहिए कि क्या चल रहा है। ईवीएम को जला दिया जाना चाहिए।’ 

Desk Team