सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने सोमवार शाम गुजरात के कच्छ तट के पास ‘हरामी नाले’ से दो पाकिस्तानी नागरिकों को मछली पकड़ने वाली नौका के साथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कर्मी पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सर क्रीक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM कमलनाथ, केंद्र से 6,600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। शुरुआती तौर पर वे ‘मछुआरे’ प्रतीत होते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हरामी नाला क्षेत्र में जब दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया।’’
उन्होंने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे पकड़ा गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने घटना के बाद व्यापक खोज अभियान चलाया तथा मामले की जांच की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले ही बीएसएफ की एक टीम ने इसी इलाके से पाकिस्तान की पांच मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की थीं। इसी क्षेत्र से बीते कुछ दिनों में बीएसएफ ने पाकिस्तान की कई छोड़ी हुई नौकाओं को बरामद किया है। भारत और पाकिस्तान नियमित तौर पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुस जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



