अमृतसर : अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगले महीने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती के समारोहों के दौरान सुल्तानपुर लोधी में धार्मिक आयोजन के लिए केवल एसजीपीसी मुख्य मंच की स्थापना करेगी ।
हालांकि, उन्होंने कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी में पंजाब सरकार द्वारा एक अलग मंच बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक भाषणों की बजाए सिख गुरु के संदेश के प्रसार के लिए होना चाहिए। यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब संयुक्त समारोह के मुद्दों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और सरकार के बीच टकराव चल रहा है ।
जत्थेदार ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसजीपीसी को सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब में मंच के लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया गया था । जत्थेदार ने कहा, ‘‘यह सबके लिए एक समान मंच होगा।’’ एसजीपीसी प्रमुख को बिना किसी पूर्वाग्रह के सरकारी अधिकारियों के अलावा सभी राजनीतिक और धार्मिक नेताओं का स्वागत करने के लिए निर्देश दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



