महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9673 मतदान केंद्रों से होगा सीधा वेब प्रसारण

Summary :

चुनाव आयोग ने अगले सप्ताह महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान 9,000 से अधिक मतदान केंद्रों से सीधा वेब प्रसारण करने का फैसला किया है। इनमें संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने अगले सप्ताह महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान 9,000 से अधिक मतदान केंद्रों से सीधा वेब प्रसारण (वेबकास्टिंग) करने का फैसला किया है। इनमें संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार वीवीपीएटी (मतदान पर्ची) मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग उपद्रवियों को मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने से रोकने और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वेब प्रसारण प्रणाली का उपयोग कर रहा है। 

अयोध्या विवाद : मुस्लिम पक्षकारों का आरोप-हिन्दु पक्ष से नहीं सिर्फ हमसे ही किए जा रहे है सवाल

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में 9,673 मतदान केंद्रों से सीधा वेब प्रसारण होगा। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को 96,661 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कुल 1,35,021 वीवीपीएटी मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

Desk Team