घोषणापत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा, इसे बहुत अनैलिसिस करके तैयार किया गया है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए हमने यह संकल्प पत्र तैयार किया है। पिछले पांच साल में मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की छवि को मजबूत किया है। उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। आज हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त है और यहां परादर्शी सरकार देने का काम किया है।
नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस ने बीजेपी की तरह अपने घोषणा पत्र का नाम भी संकल्प पत्र रख दिया है, लेकिन ये नहीं जानते कि नाम बदलने से सरकार नहीं आती बल्कि विकास के काम करने से आती है। नड्डा ने कहा, मोदीजी ने रेवाड़ी में कहा था कि वन रैक वन पेंशन की मांग को पूरा करेंगे। मैं पूरे अधिकार के साथ कह सकता हूं कि 12000 करोड़ रुपये वन रैंक वन पेंशन के लिए जारी किए गए हैं और 22 लाख मामलों को सुना गया।
वन रैंक वन पेंशन का अब कोई केस पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कहा, अगले 5 साल में हमारी सरकार ने गांव, किसान, गरीब, वंचित, शोषित पर फोकस किया गया है। सबका साथ-सबका विश्वास की नीति पर हम चल रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, परीक्षा की घड़ी आ गई है। हम परीक्षा देने जा रहे हैं। जनता परिणाम निकालेगी। इस संकल्प पत्र की परीक्षा 5 साल होगी।


Download Android App
Download iOS App



