कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। इससे पहले कांग्रेस 141 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी की पांचवीं सूची में कुडाल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला गया है। पार्टी अब तक कुल 145 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



