बेंगलुरु : भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का वो लग्जरी जेट विमान आखिरकार बिक गया, जिसमें सफर के दौरान वो हवा में अपने शौक पूरे किया करता था। 2013 से सेवा कर विभाग इसे बेचने की कोशिश कर रहा था, इस विमान की बिक्री शुक्रवार को हुई। इसके पहले तीनों बार नीलामी नाकाम हो गयी।
एयरबस ए 319-133सी वीटी-वीजेएम एमएसएन 2650 की नीलामी में अमेरिका का एविएशन मैनेजमेंट सेल्स ने सबसे बड़ी बोली लगायी। विमान की बिक्री करीब 35 करोड़ रुपये में हुई। इस नीलामी को बॉम्बे हाइ कोर्ट से मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके पहले सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने जो नीलामी करवायी थी। उस वक्त इतनी बड़ी बोली नहीं लगी थी। नीलामी की शुरुआत करीब 13 करोड़ रुपये की बोली से हुई।
सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट का माल्या की किंगफिशर एयरलाइन पर जो पैसा बकाया था, उसी को वसूलने के लिए यह नीलामी करवायी गयी। अगर विमान जमीन पर खड़े होने के बजाय ऑपरेट हो रहा होता, तो इसकी कीमत 6,84,45,00,000 रुपये (करीब सात अरब रुपये) होती।


Download Android App
Download iOS App



